नई दिल्लीः भारत की अर्थव्यवस्था ने वर्ष 2025-26 में मजबूत गति बनाए रखी है, जिसमें वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद (GDP) के 2024-25 के 7.1 प्रतिशत की तुलना में 7.7 फीसद की दर से बढ़ने का अनुमान है। Ministry of Statistics and Programme Implementation ने आज वित्त वर्ष 2025-26 के लिए वार्षिक GDP के अनंतिम अनुमान तथा इस वर्ष जनवरी से मार्च तिमाही के अनुमान जारी किया।
वास्तविक GDP के 2025-26 में 323 लाख करोड़ रुपये से अधिक के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि 2024-25 के लिए GDP के प्रथम संशोधित अनुमान का स्तर 299 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। प्राथमिक क्षेत्र में 3.2 फीसद की वृद्धि दर दर्ज की गई है, जो मुख्य रूप से कृषि एवं मत्स्य क्षेत्र के प्रदर्शन से प्रेरित है।
आंकड़ों से पता चलता है कि विनिर्माण, व्यापार, होटल, परिवहन, संचार एवं प्रसारण से संबंधित सेवाएं तथा रियल एस्टेट क्षेत्रों ने पिछले वित्त वर्ष में दो अंकीय वृद्धि हासिल की है।
वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में वास्तविक GDP के 7.8 फीसद की दर से बढ़ने का अनुमान है। पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही की तुलना में 2025-26 की चौथी तिमाही में वास्तविक GDP का अनुमान 87.77 लाख करोड़ रुपये लगाया गया है, जबकि 2024-25 की चौथी तिमाही में यह 81.40 लाख करोड़ रुपये था।
द्वितीयक और तृतीयक क्षेत्र वास्तविक तथा नाममात्र सकल मूल्य वर्धन की वृद्धि के प्रमुख प्रेरक रहे हैं।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!