नई दिल्लीः विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने आज नई दिल्ली में व्यापक वार्ता की। दोनों नेताओं ने India-America Strategic Partnership की मजबूती को दोहराया और व्यापार, ऊर्जा, आवागमन तथा क्षेत्रीय सुरक्षा सहित सहयोग के प्रमुख क्षेत्रों पर चर्चा की।
प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता के बाद प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए डॉ. जयशंकर ने जल्द से जल्द व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने ऊर्जा व्यापार के विस्तार का स्वागत करते हुए कहा कि विविध ऊर्जा आपूर्ति भारत की ऊर्जा सुरक्षा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।
ईरान संघर्ष पर श्री जयशंकर ने कहा कि भारत और अमेरिका दोनों की यह साझी रुचि है कि अब वैश्विक ऊर्जा कीमतें कम बनी रहें साथ ही व्यापारिक गतिविधियां बिना किसी बाधा के जारी रहें।
उन्होंने संवाद और कूटनीति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता तथा सुरक्षित तथा निर्बाध समुद्री व्यापार के समर्थन को भी दोहराया। External Affair Minister यह भी कहा कि भारत दुनिया के उन कुछ देशों में शामिल है जिनके अमेरिका, इजरायल, ईरान तथा अन्य खाड़ी देशों के साथ मजबूत संबंध हैं।
डॉ. जयशंकर ने लोगों के बीच संबंधों के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि वैध आवागमन पर प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ना चाहिए।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भी साझेदारी के रणनीतिक महत्व को रेखांकित करते हुए भारत को दुनिया में अमेरिका के सबसे महत्वपूर्ण साझेदारों में से एक बताया।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!