नई दिल्लीः Environment, Forest and Climate Change Minister श्री भूपेंद्र यादव ने शीतकालीन मौसम से पहले Delhi में Pollution स्तर कम करने के लिए तेज़ कार्यान्वयन, विभिन्न एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय तथा सख्त प्रवर्तन की आवश्यकता पर जोर दिया है।
श्री यादव ने कल दिल्ली की CM श्रीमती रेखा गुप्ता के साथ एक समीक्षा बैठक की, जिसमें राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता सुधार के लिए उठाए जा रहे कदमों की प्रगति का आकलन किया गया।
मंत्री ने कहा कि सड़क की धूल नियंत्रण से संबंधित कार्यों में तेजी लाने की आवश्यकता है और दिल्ली सरकार से इस वर्ष अक्टूबर तक सभी लंबित सड़क पुनर्विकास परियोजनाओं को पूरा करने को कहा। उन्होंने शहर में मशीनीकृत सड़क सफाई मशीनों की संख्या बढ़ाने पर भी विचार किया।
सार्वजनिक परिवहन तथा इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के संबंध में श्री यादव ने पूरे दिल्ली में ईवी चार्जिंग अवसंरचना का विस्तार करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने मेट्रो नेटवर्क को मजबूत करने और अंतिम छोर तक संपर्क (लास्ट-माइल कनेक्टिविटी) में सुधार करने पर भी जोर दिया।
Environment, Forest and Climate Change Minister ने पुराने वाहनों को हटाने की प्रक्रिया में तेजी लाने, सिग्नल-फ्री कॉरिडोर के माध्यम से बेहतर यातायात प्रबंधन, औद्योगिक प्रदूषण एवं डीजल जनरेटर सेटों पर कड़ी निगरानी तथा अपशिष्ट प्रबंधन प्रणालियों में सुधार की भी आवश्यकता बताई।
उन्होंने नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई पर जोर देते हुए अधिकारियों से शहरभर में निगरानी व्यवस्था, पार्किंग अवसंरचना और निर्माण अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाओं को मजबूत करने का भी आग्रह किया।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!