नई दिल्लीः Embassy of India, Tokyo ने Sumitomo Realty and Development के सहयोग से टोक्यो में “INDIA CONNECT” कार्यक्रम के चौथे संस्करण का आयोजन किया। यह कार्यक्रम “भारत–जापान अगली पीढ़ी साझेदारी” के उत्सव के रूप में भारतीय प्रतिभा और कौशल साझेदारी पर केन्द्रित था।
जापान स्थित भारतीय दूतावास ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में जानकारी दी कि टोक्यो स्थित भारतीय दूतावास के उप मिशन प्रमुख श्री आर. मधु सूदन ने भारतीय एवं जापानी अर्थव्यवस्थाओं के बीच पूरकताओं तथा उनसे व्यवसायों के लिए उत्पन्न होने वाले अवसरों पर प्रकाश डाला।
श्री सूदन ने दोनों देशों के वार्षिक शिखर सम्मेलन के परिणामों के अनुरूप लोगों के बीच आपसी आदान-प्रदान को मजबूत करने पर भी जोर दिया।
यामानाशी प्रीफेक्चर के उप-गवर्नर जूनिची इसीदेरा ने राज्यों और प्रीफेक्चर के बीच बढ़ती साझेदारियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने बढ़ते व्यापारिक संबंधों तथा इस वर्ष अगस्त में यामानाशी से उत्तर प्रदेश के लिए एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भेजने की योजना के बारे में भी जानकारी दी।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!