Election Commission of India ने West Bengal में मतदाताओं की सुविधा के लिए 4,660 सहायक मतदान केंद्रों के निर्माण को दी मंजूरी

Election Commission of India ने West Bengal में मतदाताओं की सुविधा के लिए 4,660 सहायक मतदान केंद्रों के निर्माण को दी मंजूरी

नई दिल्लीः Election Commission of India ने West Bengal में मतदाताओं की सुविधा के लिए 4,660 सहायक मतदान केंद्रों (Auxiliary Polling Stations) के निर्माण को मंजूरी दी है, जहां मतदाताओं की संख्या 2,200 से अधिक थी।

आयोग ने मतदाताओं की सुविधा के लिए 321 मतदान केंद्रों को स्थानांतरित करने की भी अनुमति दी है। सहायक मतदान केंद्रों सहित अब पश्चिम बंगाल में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 85,379 हो गई है।

इस संबंध में निर्वाचन आयोग ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखा है। आयोग ने निर्देश दिया है कि सहायक मतदान केंद्रों की स्थापना और मतदान केंद्रों के स्थानांतरण के बारे में मतदाताओं के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए।

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे। पहला चरण 23 अप्रैल को और दूसरा चरण 29 अप्रैल को होगा।

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!