ECI । Odisha । SIR । BLO: ओडिशा में आज से वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण की शुरुआत

ECI । Odisha । SIR । BLO: ओडिशा में आज से वोटर लिस्ट का विशेष गहन पुनरीक्षण की शुरुआत

ओडिशाः Odisha में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का कार्य आज से शुरू हो गया है। ECI द्वारा संचालित यह एक माह का अभियान 28 जून तक चलेगा और राज्य के 3.33 करोड़ से अधिक मतदाताओं को कवर करेगा।

इस SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अद्यतन करना है, जिसके तहत डुप्लीकेट, मृत और अयोग्य मतदाताओं के नाम हटाए जाएंगे, जबकि सभी पात्र मतदाताओं को सूची में शामिल किया जाएगा। इसके लिए 45,000 से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारियों (BLO) को घर-घर जाकर सत्यापन और प्रपत्र वितरण के कार्य में लगाया गया है।

मतदाताओं को अपने विवरण की जांच कर निर्धारित प्रपत्र भरकर अधिकारियों को वापस जमा करना होगा। जो मतदाता घर पर उपलब्ध नहीं होंगे, वे अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों पर जाकर प्रपत्र जमा कर सकते हैं। वहां अधिकारी प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।

प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) 5 जुलाई को प्रकाशित की जाएगी। इसके बाद दावों तथा आपत्तियों के लिए एक माह की अवधि दी जाएगी। अंतिम मतदाता सूची 6 सितंबर, 2026 को प्रकाशित की जाएगी।

राज्य में जारी लू (हीटवेव) को देखते हुए ओडिशा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिया है कि क्षेत्रीय सत्यापन कार्य केवल सुबह और शाम के समय किया जाए। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच किसी भी प्रकार का बाहरी कार्य नहीं किया जाएगा।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!