ECI । CEC । SIR: भारत निर्वाचन आयोग ने 16 राज्यों और तीन केन्द्रशासित प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण फेज़-III की घोषणा की

ECI । CEC । SIR: भारत निर्वाचन आयोग ने 16 राज्यों और तीन केन्द्रशासित प्रदेश में विशेष गहन पुनरीक्षण फेज़-III की घोषणा की

नई दिल्लीः भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) के तीसरे चरण की घोषणा की है, जिसे 16 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया जाएगा।

इस चरण में शामिल राज्यों में आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, पंजाब, सिक्किम, त्रिपुरा, तेलंगाना और उत्तराखंड शामिल हैं। वहीं, केन्द्रशासित प्रदेशों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली, चंडीगढ़ तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन एवं दीव शामिल हैं।

CEC श्री ज्ञानेश कुमार ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे SIR के तीसरे चरण में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपने गणना प्रपत्र भरें।

SIR चरण-III के दौरान 3.94 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी घर-घर जाकर 36.73 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचेंगे। इस कार्य में राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 3.42 लाख बूथ स्तरीय एजेंट उनकी सहायता करेंगे।

इसके साथ ही, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को छोड़कर पूरे देश में निर्वाचन नामावली का विशेष गहन पुनरीक्षण चरण-III के अंतर्गत पूरा किया जाएगा। इन तीन राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में जनगणना के दूसरे चरण के पूरा होने तथा ऊंचाई वाले और बर्फबारी वाले क्षेत्रों की मौसम परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए SIR का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

आयोग द्वारा मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया का एक महत्वपूर्ण कदम है, जिसका उद्देश्य देशभर में अद्यतन और सटीक निर्वाचन नामावली सुनिश्चित करना है।

SIR एक सहभागी प्रक्रिया है, जिसमें मतदाता, राजनीतिक दल और चुनाव अधिकारी सहित सभी हितधारकों की भागीदारी होती है। ECI ने सभी राजनीतिक दलों से प्रत्येक मतदान केन्द्र के लिए बूथ स्तरीय एजेंट  नियुक्त करने का अनुरोध किया है, ताकि यह प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता एवं राजनीतिक दलों की पूर्ण भागीदारी के साथ संपन्न हो सके।

SIR के पहले दो चरणों में 13 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के लगभग 59 करोड़ मतदाताओं को कवर किया गया, जिसमें 6.3 लाख से अधिक बूथ स्तरीय अधिकारी और राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त 9.2 लाख बूथ स्तरीय एजेंट विभिन्न चरणों में शामिल रहे।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!