नई दिल्लीः EC ने West Bengal में Assembly Election के दूसरे चरण के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की घोषणा की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतदान में बाधा डालने या मतदाताओं को रोकने की किसी भी कोशिश से सख्ती से निपटा जाएगा। EC ने स्पष्ट किया कि सुरक्षाबलों को निर्देश दिया है कि वे प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र के अनुसार तैनाती सुनिश्चित करें साथ ही आंतरिक गलियों तथा संवेदनशील इलाकों में क्षेत्रवार पकड़ बनाएं, ताकि मतदाता बिना किसी डर के अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें।
EC ने चुनाव अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तथा कोलकाता के अंतर्गत आने वाले तीन चुनाव जिलों के केन्द्रीय बलों के कमांडर के एक उच्चस्तरीय समन्वय बैठक में यह फैसला लिया। EC ने 29 अप्रैल को मतदान वाले 142 निर्वाचन क्षेत्रों की तैयारियों की समीक्षा की।
इस बैठक में कोलकाता पुलिस आयुक्त, कोलकाता उत्तर, कोलकाता दक्षिण और दक्षिण 24 परगना के जिला निर्वाचन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सामान्य और पुलिस पर्यवेक्षक, विशेष पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्ता और विशेष पुलिस पर्यवेक्षक एन.के. मिश्रा भी उपस्थित रहे।
इस बीच, राज्य के Chief Electoral Officer मनोज कुमार अग्रवाल ने दूसरे चरण के मतदान से पहले दक्षिण 24 परगना जिले के काकद्वीप का दौरा किया। उन्होंने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनसे मतदाताओं को स्वतंत्र रूप से मतदान के लिए प्रोत्साहित करने का आग्रह किया। उन्होंने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, केन्द्रीय बलों की तैनाती होगी, और मतदान केन्द्र के 100 मीटर के दायरे में अनधिकृत व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!