नई दिल्लीः Delhi Government ने राजधानी की सभी सब-रजिस्ट्रार कार्यालयों को आधुनिक, तकनीक-संचालित और नागरिक-अनुकूल सेवा केन्द्रों में बदलने का निर्णय लिया है। इस पहल का उद्देश्य संपत्ति पंजीकरण सेवाओं में होने वाली देरी, भ्रष्टाचार, बिचौलियों की भूमिका और अनावश्यक प्रक्रियागत बाधाओं को समाप्त करना है।
एक बयान में CM श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि नए मॉडल रजिस्ट्रार कार्यालयों को पासपोर्ट सेवा केन्द्रों की तर्ज पर विकसित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि इन कार्यालयों में डिजिटल सहायता काउंटर, स्मार्ट टोकन प्रणाली, ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुकिंग, रियल-टाइम आवेदन ट्रैकिंग और प्रशिक्षित कर्मचारियों जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि पारदर्शी एवं समयबद्ध सेवा सुनिश्चित की जा सके।
CM ने कहा कि प्रस्तावित सुधारों से राजस्व रिसाव पर रोक लगेगी, पारदर्शिता बढ़ेगी तथा रजिस्ट्रार कार्यालयों में बिचौलियों तथा दलालों के प्रभाव को समाप्त किया जा सकेगा।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!