नई दिल्लीः Delhi Government ने राष्ट्रीय राजधानी में Water Conservation को मजबूत करने हेतु एक महत्वपूर्ण पहल की घोषणा की है। इसके तहत मानसून शुरू होने से पहले 75 Government Schools में वर्षा जल संचयन प्रणालियों को पुनर्जीवित कर उन्हें कार्यशील बनाने के पहल की घोषणा की है। दिल्ली की णश श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा कि इस पहल से प्रतिवर्ष लगभग 50 करोड़ लीटर वर्षा जल संचयन क्षमता विकसित होने की संभावना है।
CM ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देना, जल के सतत उपयोग को प्रोत्साहित करना तथा विद्यार्थियों और स्थानीय समुदायों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का प्रचार करना है।
उन्होंने यह भी जानकारी दी कि Delhi Government ने एक सुधारात्मक कार्ययोजना तैयार की है, जिसमें गड्ढों की गाद सफाई, फिल्टर माध्यमों का प्रतिस्थापन, वर्षा जल पाइपों का चरणबद्ध तरीके से स्थापित करने के साथ-साथ रखरखाव की बेहतर व्यवस्था को सुदृढ़ करना शामिल है।
CM ने आगे कहा कि सरकार दिल्ली जल बोर्ड द्वारा अनुमोदित ‘एहसास’ मॉडल को अपनाएगी, जो कम लागत तथा न्यूनतम रखरखाव जैसी आवश्यकताओं के लिए जाना जाता है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!