Commodity Market । Gold । Silver । MCX । COMEX Gold । WTI Crude Oil: भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी में 1 फीसद तक की तेजी

Commodity Market । Gold । Silver । MCX । COMEX Gold । WTI Crude Oil: भू-राजनीतिक अनिश्चितता के बीच सोने और चांदी में 1 फीसद तक की तेजी

 नई दिल्लीः   गुरुवार को Gold और Silver की कीमतों में तेजी देखी गई। कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी एवं अमेरिका-ईरान शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के बीच दोनों की कीमतों में 1 फीसद तक का उछाल दर्ज किया गया।

MCX पर Gold का 5 जून को वायदा भाव सुबह 10:49 बजे तक 755 रुपये या 0.49 प्रतिशत बढ़कर इंट्राडे उच्च स्तर 1,52,887 रुपये पर पहुंच गया। पीली धातु ने इंट्राडे में 1,52,400 रुपये का निचला स्तर भी छुआ।

वहीं, Silver का 3 जुलाई को वायदा भाव 3,790 रुपये या 1.49 प्रतिशत बढ़कर 2,57,055 रुपये पर कारोबार कर रहा था, जो इसका इंट्राडे उच्च स्तर रहा। सफेद धातु ने MCX पर 2,54,998 रुपये से कारोबार की शुरुआत की, जो 1,733 रुपये या 0.68 प्रतिशत की बढ़त थी। इंट्राडे में इसने 2,54,722 रुपये का निचला स्तर भी छुआ।

Commodity Market विशेषज्ञों के अनुसार, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के कारण सुरक्षित निवेश (सेफ-हेवन) की मांग तथा बाजार धारणा में सुधार के चलते निकट अवधि में कीमती धातुओं का दृष्टिकोण सकारात्मक बना हुआ है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कीमती धातुएं बढ़त के साथ कारोबार कर रही थीं। COMEX Gold 0.21 फीसद बढ़कर 4,703 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया, जबकि चांदी 1.12 प्रतिशत मजबूत होकर 78.17 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

Gold तथा Silver की कीमतों में इस तेजी का प्रमुख कारण डॉलर इंडेक्स में कमजोरी को माना जा रहा है, जो फिलहाल 98 के स्तर से नीचे कारोबार कर रहा है।

दूसरी ओर, वैश्विक अनिश्चितताओं से भी कीमती धातुओं को समर्थन मिल रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने के उद्देश्य से दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।

रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका ने ईरान से अपना परमाणु कार्यक्रम रोकने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को कहा है।

इस बीच, ईरान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि तेहरान इस प्रस्ताव पर प्रतिक्रिया देगा। हालांकि, राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ईरान समझौता करना चाहता है।

इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क Brent Crude 1.21 फीसद बढ़कर 102.50 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी WTI Crude Oil 1.47 प्रतिशत बढ़कर 96.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(Input from DD News)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!