CM । Maharashtra । AI । Compute-as-a-Service । MahaVISTAAR-AI । MahaCrimeOS AI: महाराष्ट्र सरकार पूरे राज्य में कृत्रिम मेधा नवाचार क्षेत्र की स्थापना करने की बना रही योजना

CM । Maharashtra । AI । Compute-as-a-Service । MahaVISTAAR-AI । MahaCrimeOS AI: महाराष्ट्र सरकार पूरे राज्य में कृत्रिम मेधा नवाचार क्षेत्र की स्थापना करने की बना रही योजना

महाराष्ट्रः Maharashtra के CM देवेंद्र फडणवीस ने आज कहा कि राज्य नीतिगत समर्थन, स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र के विकास तथा सरकारी सेवाओं में कृत्रिम मेधा (AI) के व्यापक उपयोग के माध्यम से भारत की AI क्रांति का नेतृत्व करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

CM ने आज मुंबई टेक वीक 2026 के दौरान सभा को संबोधित करने के दौरान कहा। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र ने AI के लिए एक मजबूत नीति तैयार की है, जिसके तहत राज्य में 10,000 करोड़ रुपये के Investment को आकर्षित करने के साथ-साथ लगभग 1.5 लाख रोजगार सृजित करने का लक्ष्य रखा गया है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार एआई के क्षेत्र में छह उत्कृष्टता केन्द्र (Centres of Excellence) स्थापित करना चाहती है तथा पूरे राज्य में AI इनोवेशन रीजन विकसित करने की योजना बना रही है। एआई नवाचार को बढ़ावा देने के लिए सरकार Compute-as-a-Service सुविधा भी विकसित कर रही है, जिसके माध्यम से स्टार्टअप्स, नवप्रवर्तकों और शोधकर्ताओं को 2,000 जीपीयू (GPUs) तक पहुंच उपलब्ध कराई जाएगी।

फडणवीस ने बताया कि महाराष्ट्र ने कृषि, पुलिस व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, शहरी प्रशासन और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में AI तकनीक का उपयोग शुरू कर दिया है। उन्होंने ‘महा-विस्तार एआई (MahaVISTAAR-AI)’ का उल्लेख किया, जो कृषि विभाग द्वारा विकसित एक AI आधारित मंच है। यह किसानों को फसल संबंधी सलाह, मौसम की जानकारी और सरकारी योजनाओं तक पहुंच प्रदान करता है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ‘महा-क्राइमओएस एआई (MahaCrimeOS AI)’ नामक एक अन्य पहल, जिसे माइक्रोसॉफ्ट के सहयोग से विकसित किया गया है, आपराधिक जांच प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण करती है और पुलिस को साक्ष्यों का विश्लेषण करने, दस्तावेज तैयार करने तथा मामलों के बेहतर प्रबंधन में सहायता प्रदान करती है।

उन्होंने कहा, “पहले आरोप-पत्र (चार्जशीट) तैयार करने में कई महीने लग जाते थे। अब जांच प्रक्रिया के दौरान ही अधिकांश कार्य समानांतर रूप से किए जा सकते हैं, जिससे समय में उल्लेखनीय कमी आती है।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार भवन निर्माण योजनाओं की मंजूरी, सरकारी मानव संसाधन प्रबंधन, स्वास्थ्य क्षेत्र में धोखाधड़ी की पहचान, यातायात प्रबंधन और आपदा पूर्वानुमान जैसे क्षेत्रों में भी AI आधारित प्रणालियों का उपयोग कर रही है।

CM ने कहा कि लोग किसी भी क्षेत्र का नाम लें, सरकार ने वहां AI का उपयोग शुरू कर दिया है।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!