Char Dham Yatra । Registration । Yamunotri । Gangotri । Kedarnath । Badrinath: पहले दिन 2,713 तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन के साथ चार धाम यात्रा की शुरुआत

Char Dham Yatra । Registration । Yamunotri । Gangotri । Kedarnath । Badrinath: पहले दिन 2,713 तीर्थयात्रियों के रजिस्ट्रेशन के साथ चार धाम यात्रा की शुरुआत

नई दिल्लीः Char Dham Yatra के लिए ऑफलाइन पंजीकरण कल से शुरू हो गया, शुरुआत के पहले दिन ही 2,713 श्रद्धालुओं ने स्वयं उपस्थित होकर पंजीकरण कराया। बता दें कि रविवार से शुरू होने वाली इस यात्रा से पहले मैनुअल पंजीकरण प्रक्रिया आरंभ की गई है। साथ ही ऑनलाइन Registration पहले से जारी है।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ऑफलाइन पंजीकरण काउंटरों पर Yamunotri के लिए 683, Gangotri के लिए 690, Kedarnath के लिए 667 और Badrinath के लिए 673 श्रद्धालुओं ने पंजीकरण कराया। श्रद्धालुओं को स्थल पर ही पंजीकरण सुविधा देने के लिए विभिन्न ट्रांजिट प्वाइंट्स पर टीमें भी भेजी जा रही हैं।

इस बीच, 6 मार्च को शुरू हुई ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया अभी भी जारी है, जिसमें अब तक लगभग 18.23 लाख श्रद्धालु डिजिटल माध्यम से पंजीकरण करा चुके हैं। ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों को मिलाकर कुल पंजीकरण संख्या फिलहाल 18.25 लाख पहुंच गई है।

यात्रा का औपचारिक शुभारंभ 19 अप्रैल रविवार को ‘अक्षय तृतीया’ पर्व के अवसर पर होगा।

(Input from News on Air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!