नई दिल्लीः Central Government ने एडवांस ऑथराइजेशन योजना के तहत Gold के Import पर 100 किलोग्राम की सीमा तय कर दी है। यह योजना खासकर आभूषण निर्यातकों को कच्चे या इनपुट सामग्री के शून्य शुल्क पर आयात करने की अनुमति देती है।
एक सार्वजनिक सूचना में विदेश व्यापार महानिदेशालय (DGFT) ने कहा कि Gold के Import के लिए एडवांस ऑथराइजेशन अधिकतम 100 किलोग्राम की अनुमेय मात्रा तक ही जारी किया जाएगा।
DGFT ने पहली बार आवेदन करने वालों के लिए सभी विनिर्माण इकाइयों का भौतिक निरीक्षण अनिवार्य कर दिया है, ताकि उनकी संचालन स्थिति एवं उत्पादन क्षमता का सत्यापन किया जा सके।
इसमें यह भी कहा गया है कि सोने के आयात के लिए अगला एडवांस ऑथराइजेशन तभी जारी करने पर विचार किया जाएगा, जब निर्यात दायित्व का कम से कम 50 प्रतिशत पूरा कर लिया गया हो।
DGFT ने आगे कहा कि निदेशालय का संबंधित क्षेत्रीय प्राधिकरण एडवांस ऑथराइजेशन जारी करने से संबंधित विवरण सहित हर महीने DGFT को रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
इससे पहले इस योजना के तहत Gold के Import पर कोई सीमा निर्धारित नहीं थी। एडवांस ऑथराइजेशन योजना निर्यात उत्पाद में उपयोग होने वाले इनपुट के Duty Free Import की अनुमति देती है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!