नई दिल्लीः Central Education Minister श्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को आगामी NEET-UG Re-Examination 2026 की 21 जून को होने वाली पुनर्परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक के दौरान Central Education Minister \ ने परीक्षा के संचालन में पूर्ण निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया तथा अधिकारियों को पहले की परीक्षा प्रक्रिया में चिन्हित सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिया।
श्री प्रधान ने कहा कि NEET-UG Re-Examination 2026 को कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत सुरक्षित, सुचारु और पूरी तरह त्रुटिरहित तरीके से आयोजित किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को राज्यों के जिला मजिस्ट्रेटों और पुलिस अधीक्षकों के साथ समन्वय बैठक आयोजित करने का भी निर्देश दिया, ताकि परीक्षा व्यवस्थाओं की प्रभावी निगरानी और क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
Central Education Minister ने आगे अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा केन्द्रों पर छात्रों के लिए परिवहन, पेयजल और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
National Eligibility cum Entrance Test (Undergraduate) यानी NEET-UG 2026, जो 3 मई को आयोजित हुई थी, को नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 12 मई को प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दिया था।
यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में 5,400 से अधिक केन्द्रों पर आयोजित की गई थी, जिसमें 22 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया था।
सुधारात्मक कदमों के तहत Central Education Minister ने पहले ही घोषणा की थी कि अगले वर्ष से NEET-UG परीक्षा कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी।
(Input from DD News)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!