Census 2027 के तहत डिजिटल आत्मगणना में अब तक 5.72 लाख से अधिक परिवार शामिल हुए हैं। लोगों ने ऑनलाइन सुविधा का उपयोग कर आसानी से अपना डेटा दर्ज किया।
नई दिल्ली: Census 2027 के लिए इस बार लोगों ने डिजिटल पहल के तहत आत्मगणना की सुविधा का बड़े पैमाने पर उपयोग किया है। अब तक 5 लाख 72 हजार से अधिक परिवारों ने ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी दर्ज कर इस प्रक्रिया में हिस्सा लिया है।
इस पहल को Census प्रक्रिया में डिजिटल भागीदारी की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। लोगों ने ऑनलाइन अपने विवरण भरकर तेज, आसान और सुविधाजनक तरीके से राष्ट्र निर्माण में योगदान दिया है।
महापंजीयक कार्यालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा कि ऑनलाइन जानकारी देने का विकल्प चुनकर लोगों ने एक स्मार्ट और सरल तरीका अपनाया है।
आत्मगणना की सुविधा उन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में उपलब्ध है, जहां 16 अप्रैल से मकानों की सूची करण और गणना की प्रक्रिया शुरू होगी।
(Input From Agency)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!