BRICS Women’s Working Group । Ministry of Women and Child Development । UN Women । FICCI: भारत ने पहली ब्रिक्स महिला कार्य समूह बैठक की मेजबानी की, महिला-नेतृत्व वाले विकास पर रहा फोकस

BRICS Women’s Working Group । Ministry of Women and Child Development । UN Women । FICCI: भारत ने पहली ब्रिक्स महिला कार्य समूह बैठक की मेजबानी की, महिला-नेतृत्व वाले विकास पर रहा फोकस

नई दिल्लीः  Ministry of Women and Child Development ने भारत की BRICS अध्यक्षता के तहत ब्रिक्स महिला कार्य समूह (BRICS Women’s Working Group) की पहली तैयारी बैठक वर्चुअल माध्यम से आयोजित की। इस  आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिला-नेतृत्व वाले विकास तथा सामाजिक परिवर्तन को बढ़ावा देना है।

आधिकारिक बयान के अनुसार, इस बैठक में हुई चर्चाएं, 6–7 जुलाई, 2026 को होने वाली ब्रिक्स महिला कार्य समूह बैठक तथा 8–9 जुलाई, 2026 को आयोजित होने वाली ब्रिक्स महिला मंत्रिस्तरीय बैठक के प्रमुख निष्कर्षों में योगदान देंगी। ये दोनों बैठक कोच्चि में आयोजित की जाएंगी।

भारत की BRICS अध्यक्षता के विषय—“ लचीलापन, नवाचार, सहयोग और स्थिरता के लिए निर्माण” के मार्गदर्शन में इस बैठक में महिलाओं से जुड़े वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इस चर्चा में शासन एवं नेतृत्व, वित्तीय तथा डिजिटल समावेशन, उद्यमिता और कौशल विकास, साथ ही जलवायु कार्रवाई, खाद्य सुरक्षा और पोषण में महिलाओं की भूमिका शामिल रही।

बैठक में भारत की महिला-नेतृत्व वाले विकास को बढ़ावा देने की प्रतिबद्धता दोहराई गई साथ ही महिलाओं को आर्थिक विकास, शासन एवं सामाजिक परिवर्तन का प्रमुख चालक माना गया।

इस तैयारी बैठक में BRICS देशों के प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के अधिकारी तथा UN Women और FICCI जैसे ज्ञान साझेदार भी शामिल हुए।

BRICS देशों के प्रतिभागियों ने भारत की अध्यक्षता की सराहना की और प्राथमिकता वाले क्षेत्रों के प्रति समर्थन जताया, जो सहयोग और आपसी सीख की साझा प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

भारत, वर्ष 2026 में BRICS की अध्यक्षता कर रहा है। इसी क्रम मे, PM श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 2025 में रियो डी जेनेरियो (ब्राजील) में आयोजित 17वें BRICS शिखर सम्मेलन में प्रस्तुत ‘जन-केन्द्रित और मानवता-प्रथम’ दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करता है।

ब्रिक्स की औपचारिक शुरुआत 2006 में United Nations General Assembly के दौरान न्यूयॉर्क में विदेश मंत्रियों की बैठक के साथ हुई थी, जबकि पहला ब्रिक्स शिखर सम्मेलन 2009 में येकातेरिनबर्ग में आयोजित किया गया था।

(Input from DD News)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!