लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। सदर अस्पताल सहित जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में कूलर व एसी युक्त अलग से विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए
सहरसाः भीषण गर्मी और Heatwave से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में है। Sadar Hospital सहित जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में कूलर व एसी युक्त अलग से विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं।
वहीं, ओआरएस, आईवी फ्लुइड्स और लू के उपचार के लिए आवश्यक दवाओं का पर्याप्त स्टॉक सुनिश्चित किया गया है। हीट स्ट्रोक के मामलों से निपटने के लिए विशेष मेडिकल टीमें भी गठित की गई हैं।
Health Department सरकारी अस्पतालों में लू से प्रभावित मरीजों के मुफ्त इलाज के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही, Heatwave से बचाव के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है, जिसमें जरूरी न होने पर बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।
इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. राजनारायण प्रसाद ने बताया कि भीषण गर्मी और Heatwave से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के बच्चा वार्ड में 10 बेड, अनुमंडलीय अस्पताल सिमरी बख्तियारपुर में 5 बेड, तथा जिले के सभी सीएचसी और पीएचसी में तीन-तीन बेड के विशेष हीट स्ट्रोक वार्ड बनाए गए हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि मरीजों के इलाज के लिए सभी आवश्यक दवाएं और ओआरएस घोल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।
(Input from PBShabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!