जिले के हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक फोम फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।
हाजीपुर: वैशाली जिले के Hajipur Industrial Area से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक फोम फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि उसकी ऊंची लपटें और काले धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से आसमान में साफ दिखाई दे रहा था।
घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच भगदड़ मच गई। हालांकि राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। फैक्ट्री में रखा कच्चा माल और तैयार उत्पाद जलकर पूरी तरह राख हो गए हैं, जिससे करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। पुलिस और प्रशासन की प्राथमिकता आग को आसपास के रिहायशी इलाकों और अन्य फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकना है।
फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।
दमकल विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है और आग पूरी तरह नियंत्रण में आने के बाद ही नुकसान का सटीक आकलन किया जा सकेगा।
(Input from PBShabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!