Bihar Government । Kilkari । Training: छपरा में ‘किलकारी’ के तहत बच्चों को विभिन्न विधाओं में निशुल्क प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास पर जोर

Bihar Government । Kilkari । Training: छपरा में ‘किलकारी’ के तहत बच्चों को विभिन्न विधाओं में निशुल्क प्रशिक्षण, व्यक्तित्व विकास पर जोर

किलकारी’ के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों एवं 8 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

सारण: शिक्षा विभाग, Bihar Government द्वारा स्थापित संस्था ‘Kilkari' के माध्यम से छपरा शहर में बच्चों को विभिन्न विधाओं में निशुल्क Training प्रदान किया जा रहा है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व का निर्माण करना है।

इसकी जानकारी देते हुए प्रमोद कुमार, विज्ञान प्रशिक्षक, ने बताया कि ‘KIlkari’ के अंतर्गत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों एवं 8 से 15 वर्ष आयु वर्ग की बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह Training बिहार बाल भवनछपरा में राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परिसर के समीप संचालित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि यहां बच्चों को नृत्यसंगीतविज्ञानलेखननाटकचित्रकलाहस्तकलातबलाकंप्यूटरशहनाईकराटेकबड्डी सहित कुल दस प्रमुख विधाओं में प्रशिक्षित किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण पूरी तरह से निशुल्क है और प्रतिदिन सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक इसको कंटिन्यू किया जाता है।

वहींदीपाली कुमारी, कंप्यूटर प्रशिक्षिका, ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी यहां निशुल्क नामांकन कराकर अपनी रुचि के अनुसार किसी भी विधा में Training प्राप्त कर सकते हैं।

नामांकन के लिए विद्यार्थियों को अपना आधार कार्ड तथा अभिभावकों का आधार कार्ड प्रस्तुत करना होता है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है और उन्हें अपने कौशल को निखारने का अवसर भी मिलता है।

(Input From PBShabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!