Bihar । Astronomy Lab । Chapra । School: बिहार का पहला एस्ट्रोनॉमी लैब छपरा के विद्यालय में शुरू

Bihar । Astronomy Lab । Chapra । School: बिहार का पहला एस्ट्रोनॉमी लैब छपरा के विद्यालय में शुरू

छपरा के राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में बिहार का पहला पूर्ण रूप से कार्यरत एस्ट्रोनॉमी लैब स्थापित किया गया हैजो अब छात्राओं के लिए ब्रह्मांड और अंतरिक्ष विज्ञान के नए द्वार खोल रहा है।

सारण: जिले के Chapra शहर स्थित राजकीय कन्या उच्च विद्यालय में शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और प्रेरणादायक पहल की गई है। यहां बिहार का पहला पूर्ण रूप से कार्यरत Astronomy Lab स्थापित किया गया हैजो अब छात्राओं के लिए ब्रह्मांड और अंतरिक्ष विज्ञान के नए द्वार खोलेगा

अब तक छात्राएं ग्रह-नक्षत्र और ब्रह्मांड के विषय केवल किताबों में पढ़ती थीं। इस लैब के माध्यम से वे अब इन विषयों को प्रायोगिक रूप से समझ सकेंगी। लैब में टेलीस्कोपडिजिटल मॉडल और आधुनिक उपकरण मौजूद हैंजिनसे छात्राएं आकाशीय पिंडों को नजदीक से देख पाएंगी और विज्ञान को अनुभव के साथ सीखेंगी।

यह लैब इसरो से मान्यता प्राप्त एजेंसी के सहयोग से विकसित की गई है। एजेंसी ने इसके लिए विशेष करिकुलम तैयार किया हैताकि शिक्षा केवल सैद्धांतिक न रहकर प्रयोगात्मक भी हो।

जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने बताया कि यह लैब बेटी बचाओबेटी पढ़ाओ योजना और विद्यालय कोष की निधि से स्थापित की गई है। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को विज्ञान और तकनीक के क्षेत्र में आगे बढ़ाने का मजबूत कदम है।

जिला कार्यक्रम पदाधिकारीसमग्र शिक्षाप्रियंका रानी ने बताया कि यह लैब केवल इस विद्यालय तक सीमित नहीं रहेगी। तय रोस्टर के अनुसार अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी यहां आकर सीख सकेंगे।

अजहर यूसुफ, ISRO स्पेस एप्लीकेशन सेंटर के सीनियर ट्रेनर ने बताया कि यह लैब विलेज साइंटिस्ट प्रोग्राम के तहत तैयार की गई है। इसका उद्देश्य ग्रामीण बच्चों को अंतरिक्ष विज्ञान से जोड़ना और उन्हें बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित करना है।

छात्रा सेजल भारती ने कहा कि पहले हम केवल किताबों में ग्रह-नक्षत्र और अंतरिक्ष के बारे में पढ़ते थेलेकिन अब टेलीस्कोप और मॉडल के माध्यम से प्रैक्टिकल अनुभव से सीखना बहुत ही रोमांचक है। पढ़ाई अब और भी दिलचस्प और आसान लग रही है।

Astronomy Lab में क्या है खास:

·  बिहार का पहला पूर्ण रूप से कार्यरत Astronomy Lab

·  इसरो से मान्यता प्राप्त एजेंसी का सहयोग

·  टेलीस्कोप और लाइव मॉडल से प्रैक्टिकल पढ़ाई

·  अन्य स्कूलों के बच्चों को भी मिलेगा अवसर

इसी तर्ज पर मढ़ौरा और सोनपुर अनुमंडल में भी रोबोटिक्स और AI लैब स्थापित की जाएगीजिससे जिले में आधुनिक शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा।

(Input from Agency)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!