नई दिल्लीः ब्रिज फेडरेशन ऑफ इंडिया ने घोषणा की है कि प्रतिष्ठित पांचवीं Asia Cup Bridge Championships का आयोजन 21 से 27 जून तक ताज सिडेड डे गोवा होराइजन में किया जाएगा। हर चार वर्ष में आयोजित होने वाली यह प्रतियोगिता महाद्वीपीय ब्रिज चैंपियनशिप्स में सबसे प्रतिष्ठित आयोजनों में से एक मानी जाती है।
इस संस्करण में भारत, चीन, जापान सहित एशिया और ओशिनिया के अन्य प्रमुख देशों की शीर्ष रैंकिंग वाली टीमों समेत 20 से अधिक देशों की भागीदारी होगी। इस टूर्नामेंट का उद्देश्य बौद्धिक खेल आयोजनों के लिए भारत की प्रतिष्ठा को और मजबूत करना है तथा गोवा को अंतरराष्ट्रीय खेल पर्यटन के प्रमुख केन्द्र के रूप में स्थापित करना है।
प्रतियोगिता में पुरुष, महिला, मिश्रित (मिक्स्ड) तथा वरिष्ठ टीम स्पर्धाओं के साथ-साथ ओपन और मिक्स्ड पेयर्स प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी। इन चैंपियनशिप्स में 20 पदक जीतने के समृद्ध इतिहास वाले भारत की नजर इस बार अपने पदकों की संख्या बढ़ाने पर रहेगी।
टूर्नामेंट का समापन 27 जून को सभी पंजीकृत खिलाड़ियों के लिए आयोजित ‘फ्रेंडशिप पेयर्स इवेंट’ के साथ होगा।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!