नई दिल्लीः Tim Cook, जिन्होंने 2011 से Apple का नेतृत्व किया, 1 सितंबर, 2026 को CEO पद छोड़ देंगे। इसके साथ ही उनका 15 वर्षों का नेतृत्व काल समाप्त होगा। इसके बाद वे Executive Chairman की भूमिका निभाएंगे, जबकि वर्तमान हार्डवेयर इंजीनियरिंग प्रमुख जॉन टर्नस नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनेंगे। यह बदलाव कंपनी के लिए एक नए दौर की शुरुआत माना जा रहा है, जिसमें भविष्य की नवाचार रणनीति पर विशेष ध्यान रहेगा।
Apple ने अपने ही वरिष्ठ अधिकारी जॉन टर्नस को अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया है। कंपनी ने उन्हें ऐसी जिम्मेदारी सौंपी है, जब टेक उद्योग कृत्रिम मेधा (AI) से प्रेरित बड़े बदलाव के दौर से गुजर रहा है। टर्नस ने 2001 में Apple जॉइन किया था और हाल के वर्षों में कंपनी की हार्डवेयर इंजीनियरिंग टीम का नेतृत्व किया है।
उन्होंने Apple के कई प्रमुख उत्पादों के विकास में अहम भूमिका निभाई है, खास तौर पर iPhone तथा Mac जैसे उत्पादों की बिक्री को दोबारा मजबूत करने में योगदान दिया। Mac कंप्यूटरों ने हाल के वर्षों में बाजार हिस्सेदारी भी मजबूत की है।
(Input from New on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!