नई दिल्लीः AdaniConneX ने आंध्र प्रदेश के Visakhapatnam में 1 गीगावाट क्षमता के साथ AI-ready आधारित डाटा सेंटर हब बनाने पर विचार कर रहा है। इस प्रोजेक्ट में करीब 10 अरब अमेरिकी डॉलर (लगभग 83 हजार करोड़ रुपये) के निवेश से विकसित करने की कंपनी द्वारा योजना बनाया जा रहा है।
इस डाटा सेंटर हब Adani Group और EdgeConneX के साझी वेंचर के अनुरूप तैयार करने की योजना है। जिसका उद्देश्य भारत में तेजी से बढ़ रही कृत्रिम मेधा तथा क्लाउड आधारित सेवाओं की मांग को पूरा किया जा सके।
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि, यह प्रोजेक्ट मजबूत ऊर्जा अवसंरचना के साथ विकसित होगा, जिससे डाटा सेंटर को लगातार एवं भरोसेमंद तरीके से बिजली प्राप्त हो सकेगी। इसके हाई-टेक कृत्रिम मेधा तथा क्लाउड वर्कलोड को आसानी से संभाला जा सकेगा।
इस परियोजना पर कई चरणों में कार्य किये जाने की योजना है, जिससे देश में डिजिटल सेवाओं का विस्तार, अवसंरचनात्मक नवाचार एवं कृत्रिम मेधा क्षेत्र में गति प्रदान की जा सके। साथ ही, आंध्र प्रदेश को एक बड़े डिजिटल हब के रूप में विकसित करने में मददगार साबित हो।
इस मौके पर केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि विशाखापत्तनम में इंडिया कृत्रिम मेधा हब की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द मोदी के भारत के तकनीकी विकास में वैश्विक नेता बनाने के विजन को आगे बढ़ाना है।
इस प्रोजेक्ट में Google भी शामिल है, जिसने भारत में अपने सबसे बड़े कृत्रिम मेधा निवेश के तहत निर्माण कार्य शुरू किया है।
यह पहल भारत के डिजिटल अवसंरचना को मजबूत करने के साथ-साथ रोजगार सृजन के साथ-साथ आर्थिक विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा।
(Input from DD News)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!