पंजाबः Punjab में हुए शहरी निकाय चुनावों में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आठ नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 19 नगर पंचायतों के कुल 1,977 वार्डों में से 958 वार्डों पर जीत दर्ज की है।
Congress कांग्रेस ने 397 वार्डों में विजय प्राप्त की, जबकि शिरोमणि अकाली दल (SAD) को 192 वार्ड और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को 172 वार्डों में सफलता मिली। बहुजन समाज पार्टी (BSP) केवल सात वार्ड जीतने में सफल रही।
दिलचस्प बात यह रही कि निर्दलीय उम्मीदवारों ने 251 वार्डों में जीत हासिल की और इस प्रकार वे शहरी स्थानीय निकाय चुनावों में तीसरे सबसे बड़े समूह के रूप में उभरे।
इन चुनावों में कुल 7,554 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई। मतदान इसी महीने की 26 तारीख को संपन्न हुआ था।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!