AAI UDAN Scheme: एएआई उड़ान विजन की रीढ़ है, Indian Airport अब World Class Infrastructure का प्रतीक : राम मोहन नायडू

AAI UDAN Scheme: एएआई  उड़ान विजन की रीढ़ है, Indian Airport अब World Class Infrastructure का प्रतीक : राम मोहन नायडू

नई दिल्लीः केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू किंजरपु ने Airport Authority of India (AAI) के 31वें स्थापना दिवस पर खुशी व्यक्त की है। उन्होंने AAI की उपलब्धियों की सराहना की और PM Shri Narendra Modi के ‘उड़ान’ विजन को देश के दूरस्थ इलाकों में हवाई संपर्क का आधार बताया।

राम मोहन नायडू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट करते हुए लिखा, "AAI के 31वें सालाना जलसे में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई। AAI , PM Shri Narendra Modi Ji के 'उड़ान' विजन की रीढ़ की हड्डी की तरह काम कर रहा है, जो देश के विशाल और अलग-अलग इलाकों में हवाई सफर को आम लोगों के लिए आसान बना रहा है।"

मंत्री ने कहा कि आज India Airport न केवल विश्व स्तर के Infrastructure तथा घललदनोूगदल का प्रतीक बन गए हैं, बल्कि उनमें भारतीय विरासत और संस्कृति की गहरी छाप भी दिखाई देती है। उन्होंने इसे 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र का सशक्त उदाहरण बताया।

उन्होंने एएआई की यात्री-केन्द्रित कई पहलों की तारीफ की, जिनमें 'UDAN Yatri CAFE ', 'Flybrary', मुफ्त Wifi , और बच्चों के लिए विशेष जोन शामिल हैं। इन पहलों ने देशभर में हवाई यात्रा के अनुभव को काफी बेहतर और आधुनिक बना दिया है।

केन्द्रीय मंत्री ने AAI के सभी कर्मचारियों और उनके परिवारों को हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, "AAI के कर्मचारियों ने एक World Class Airport डेवलपर और ऑपरेटर बनने के विजन को साकार करके दिखाया है।"

बता दें कि बुधवार को AAI अपना 31वां स्थापना दिवस मना रहा है। AAI देशभर में 100 से अधिक Airports का संचालन करता है और 'UDAN' Scheme के तहत छोटे शहरों एवं दूरदराज के इलाकों को हवाई नेटवर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

राम मोहन नायडू ने AAI को 'Golden Jubile' Celebration की ओर बढ़ते कदमों पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन निरंतर नवाचार और यात्री सुविधाओं पर ध्यान केन्द्रित कर भारत को विश्व का प्रमुख Avian Hub बनाने में योगदान दे रहा है।

(Input from IANS)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!