नई दिल्ली । भारत इस महीने की 15 से 18 तारीख तक गुजरात के गांधीनगर में World Circular Economy Forum 2026 की मेजबानी करेगा। फोरम का आयोजन “सर्कुलर इकोनॉमी: लोगों और समृद्धि के लिए परिवर्तन” विषय के तहत किया जाएगा।
Union Minister for Environment, Forest and Climate Change भूपेंद्र यादव मंगलवार को गुजरात के CM भूपेंद्र पटेल के साथ संयुक्त रूप से इस कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे।
Ministry of Environment, Forest and Climate Change ने कहा कि इस कार्यक्रम में 65 से अधिक देशों के 2,000 से अधिक विभिन्न क्षेत्रों के हितधारक भाग लेंगे, जिनमें कारोबारी नेता, उद्यमी, नवप्रवर्तक, शोधकर्ता, नीति निर्माता, शिक्षाविद और बदलाव लाने वाले लोग शामिल हैं।
फोरम वैश्विक सहयोग और ग्लोबल साउथ के साथ अधिक जुड़ाव को सक्षम बनाएगा, सर्कुलर वित्त और निजी क्षेत्र के निवेश को जुटाने में मदद करेगा, नीतिगत संवाद और विभिन्न क्षेत्रों के बीच साझेदारी को प्रोत्साहित करेगा।
साथ ही सर्कुलरिटी के लिए नवाचार, डिजिटलीकरण और प्रौद्योगिकी को आगे बढ़ाएगा। मंत्रालय ने कहा कि फोरम का उद्देश्य सर्कुलरिटी को बढ़ावा देने के लिए भारत की पहलों को प्रदर्शित करना और अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ाना है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!