विश्व । विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने नेपाल में आई विनाशकारी आकस्मिक बाढ़ से प्रभावित समुदायों की तत्काल स्वास्थ्य और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए South-East Asia Regional Health Emergency Fund से 1 लाख 50 हजार अमेरिकी डॉलर जारी किए हैं।
WHO के दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्रीय कार्यालय के प्रभारी अधिकारी डॉ. निलेश बुद्ध ने कहा कि यह आपातकालीन निधि तत्काल प्रतिक्रिया की प्राथमिकताओं को पूरा करने में मदद करेगी। उन्होंने कहा कि WHO राहत और पुनर्वास प्रयासों के दौरान नेपाल को सहयोग देने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने बताया कि WHO स्वास्थ्य संबंधी प्रतिक्रिया के समन्वय, रोगों की निगरानी को मजबूत करने, आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं को जारी रखने तथा उभरते स्वास्थ्य जोखिमों की पहचान कर उनसे निपटने के लिए नेपाल सरकार और अन्य साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहा है।
इन स्वास्थ्य जोखिमों में डूबने की घटनाएं, चोटें, डायरिया और श्वसन संबंधी बीमारियां, पानी एवं भोजन से फैलने वाले रोग तथा मच्छर एवं अन्य वाहक जीवों से फैलने वाली बीमारियां शामिल हैं।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!