West Bengal । SIR । Assembly Elections: पहले चरण के मतदान में छह दिन शेष, चुनाव प्रचार हुआ तेज

West Bengal । SIR । Assembly Elections: पहले चरण के मतदान में छह दिन शेष, चुनाव प्रचार हुआ तेज

नई दिल्लीः West Bengal Assembly Elections में पहले चरण के मतदान में अब छह दिन शेष होने से सभी पार्टियों का बीच प्रचार की होर सी लग गई हैं। क्योंकि, पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर मतदान होगा।

प्रचार के दौरान आज विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने पार्टी प्रत्याशियों के समर्थन में विभिन्न जिलों में जनसभाओं में भाग लिया और सभा को संबोधित किया।

सुवेंदु अधिकारी ने पुरुलिया जिला की जनसभा में कहा कि यदि भाजपा सत्ता में आती है तो पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव कराए जाएंगे। वहीं, शमिक भट्टाचार्य ने बांकुड़ा की रैली में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर अवैध बालू और पत्थर खनन का आरोप लगाया साथ ही सभी अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने का आश्वासन दिया।

भाजपा नेता और हिमंत बिस्वा सरमा ने भी आज उत्तर बंगाल में एक जनसभा को संबोधित किया।

दूसरी ओर, ममता बनर्जी ने उत्तर बंगाल के जिलों में चुनाव प्रचार किया और भाजपा पर SIR के तहत नाम हटाने का आरोप लगाया।

अभिषेक बनर्जी ने भी पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में बांकुड़ा जिले में रोड शो किया।

(Input from News on air)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!