Uttarakhand । USAC । Director of USAC: उत्तराखंड के यूसैक में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 

Uttarakhand । USAC । Director of USAC: उत्तराखंड के यूसैक में मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 

देहरादून । Uttarakhand की राजधानी देहरादून में उत्तराखंड अंतरिक्ष उपयोग केन्द्र (USAC) में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों को रेखांकित करने के साथ ही विद्यार्थियों और युवाओं में अंतरिक्ष विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आईआईआरएस के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. प्रमोद कुमार ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा, चंद्रयान-3 की ऐतिहासिक सफलता और अंतरिक्ष तकनीक के बढ़ते उपयोग पर जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि रिमोट सेंसिंग, जीआईएस, मौसम पूर्वानुमान, कृषि, जल संसाधन, वन संरक्षण और आपदा प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में अंतरिक्ष तकनीक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। 

वहीं, Director of USAC प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि उत्तराखंड जैसे हिमालयी राज्य में भूस्खलन, वनाग्नि, बाढ़ और पर्यावरणीय बदलावों की निगरानी में अंतरिक्ष तकनीक बेहद उपयोगी है।

उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष आधारित तकनीक राज्य के सुरक्षित और सतत विकास में अहम भूमिका निभा सकती है।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!