Uttarakhand । Sawan Shivratri । Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा संपन्न, भक्तों ने भगवान शिव को पवित्र गंगा जल चढ़ाया

Uttarakhand । Sawan Shivratri । Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा संपन्न, भक्तों ने भगवान शिव को पवित्र गंगा जल चढ़ाया

हरिद्वार । Uttarakhand के हरिद्वार में Kanwar Yatra के दौरान आस्था की एक विशाल लहर उमड़ पड़ी है। कल शाम तक 4 करोड़ 43 लाख 78 हजार से अधिक श्रद्धालु अपने-अपने गंतव्यों के लिए पवित्र गंगाजल लेकर हरिद्वार से रवाना हो चुके थे। आज Sawan Shivratri सावन शिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे हैं, जिसके साथ कांवड़ यात्रा का समापन हो रहा है।

कांवड़ मेले के 12वें दिन कल 63.6 लाख श्रद्धालु पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्यों के लिए हरिद्वार से रवाना हुए। सावन शिवरात्रि के अवसर पर आज हरिद्वार में कांवड़ियों की भारी भिड़ देखने को मिल रही है। शहर में डाक कांवड़ियों की भी बड़ी संख्या में मौजूदगी है।

सुरक्षित और व्यवस्थित कांवड़ यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रमुख स्नान घाटों, कांवड़ मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी की जा रही है। वहीं, राज्य की राजधानी देहरादून में सावन शिवरात्रि के अवसर पर बड़ी संख्या में शिव भक्तों की आवाजाही के कारण कई स्थानों पर यातायात डायवर्ट किया गया है।

हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर रवाना हुए श्रद्धालु आज अपने-अपने गंतव्यों पर विभिन्न शिव मंदिरों में भगवान शिव को जल अर्पित कर रहे हैं। इसके साथ ही इस वर्ष की कांवड़ यात्रा भी समाप्ति की ओर है।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!