Uttarakhand । NABARD । 45th Foundation Day: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया, ग्रामीण विकास व कृषि नवाचार पर हुई चर्चा

Uttarakhand । NABARD । 45th Foundation Day: राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक का 45वां स्थापना दिवस मनाया गया, ग्रामीण विकास व कृषि नवाचार पर हुई चर्चा

पिथौरागढ़ । Uttarakhand के पिथौरागढ़ जिले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान-आरसेटी में राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) का 45th Foundation Day मनाया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास, कृषि नवाचार, वित्तीय समावेशन और स्वरोजगार को बढ़ावा देने में NABARD की भूमिका पर चर्चा हुई।

मुख्य अतिथि उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुकरेती ने कहा कि NABARD और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों के बेहतर समन्वय से बैंकिंग सेवाएं और सरकारी योजनाओं का लाभ दूरस्थ गांवों तक पहुंच रहा है।

NABARD के जिला विकास प्रबंधक राकेश सिंह कन्याल ने ग्रामीण अवसंरचना, कृषि ऋण, स्वयं सहायता समूह, किसान उत्पादक संगठनों और डिजिटल वित्तीय साक्षरता के क्षेत्र में संस्थान के योगदान को रेखांकित किया। 

आरसेटी निदेशक हिमांशु जोशी ने ग्रामीण उद्यमिता एवं कौशल विकास को आत्मनिर्भर भारत की आधारशिला बताते हुए प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!