उत्तराखंड: CM पुष्कर सिंह धामी ने Kubh Mela - 2027 की तैयारियों के साथ ही राज्य के विभिन्न जनपदों में बाह्य एवं आन्तरिक मार्गों के निर्माण एवं पुनर्निर्माण, सौन्दर्यीकरण के साथ शहरी स्थानीय निकायों एवं जिला पंचायतों के विकास कार्यों तथा जनहित से जुड़ी महत्वपूर्ण घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के 495 करोड़ रूपये की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की है।
CM द्वारा राज्य योजना के अन्तर्गत नरेन्द्र नगर विधानसभा में भारपुर पोंथ मोटर मार्ग पर सड़क के पुनर्निर्माण और सुधारीकरण के लिए 3.08 करोड की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन दिया गया है।
इसके साथ ही CM द्वारा जनपद अल्मोडा के विधानसभा क्षेत्र सल्ट में शिव मन्दिर, भिकियासैंण का निर्माण कार्य एवं सौन्दर्यीकरण किये जाने, पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र धारचूला में जुम्मा मल्ला ग्वार से छिपला सरोवर तक मार्ग निर्माण किये जाने, जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र द्वाराहाट के विकासखण्ड चौखुटिया के मांसी में रामगंगा नदी के दायें पार्श्व पर स्थित रामपादुका मंदिर पर स्नान घाट निर्माण किये जाने, जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना किये जाने के लिए भी धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
CM श्री धामी ने जनपद अल्मोड़ा के विधानसभा क्षेत्र रानीखेत में बिडोरा छेवी पातशाही गेट से धूमखेडा मार्ग का नाम साहिबजादे फतेह सिंह रोड एवं सौनी डौडाखाल तिपोला मोटर मार्ग का नाम राज्य आन्दोलनकारी स्व० पूरन सिंह डंगवाल के नाम से किये जाने का भी अनुमोदन दिया है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!