विश्व । अमेरिकी President डोनाल्ड ट्रंप ने वेनेजुएला के साथ अब तक के सबसे बड़े तेल समझौते की घोषणा की है। वेनेजुएला के साथ हुए इस ऐतिहासिक समझौते के तहत अमेरिका को 6500 करोड़ बैरल से अधिक प्रमाणित कच्चे तेल के भंडार पर बहुमत का नियंत्रण मिलेगा।
उन्होंने कहा कि यह समझौता अमेरिकी करदाताओं पर बिना किसी लागत के हुआ है और इससे अमेरिका के कुल तेल भंडार में दोगुने से अधिक की वृद्धि होगी।
अमेरिकी प्रशासन का दावा है कि USA की तेल आपूर्ति में होने वाली इस भारी वृद्धि से लंबे समय में घरेलू पेट्रोल की कीमतों में कमी आएगी, जबकि वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था को आर्थिक सुधार की राह पर लाने में मदद मिलेगी।
यह घोषणा कई महीनों से चले आ रहे अमेरिका के तीव्र कूटनीतिक दबाव, प्रतिबंधों के सख्त अनुपालन और वेनेजुएला के तेल निर्यात की प्रत्यक्ष निगरानी के बाद हुई है। इन प्रयासों का उद्देश्य दक्षिण अमेरिकी देश के ऊर्जा क्षेत्र को स्थिर करना है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!