विश्व । US के President डोनाल्ड ट्रंप ने आज घोषणा की कि Iran के साथ Ceasefire समाप्त हो गया है। अंकारा में आयोजित उत्तर अटलांटिक संधि संगठन (NATO) शिखर सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि वह Iran के साथ बातचीत में अपना समय बर्बाद नहीं करना चाहते। हालांकि, उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रतिनिधि बातचीत जारी रख सकते हैं, लेकिन उन्होंने इसके परिणाम को लेकर संदेह व्यक्त किया।
ट्रंप का यह बयान उस समय आया है जब कुछ घंटे पहले ही US ने Iran पर सैन्य हमलों का नया दौर शुरू किया और 80 से अधिक ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका ने कहा कि ये हमले होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर तेहरान के हमलों के जवाब में किया गया। अभियान की घोषणा करते हुए अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि ये हमले सटीक निर्देशित हथियारों (Precision-Guided Munitions) का उपयोग कर किए गए और इनका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार को खतरा पहुंचाने की Iran की क्षमता को कमजोर करना था।
ईरानी सेना ने कहा कि होर्मोज़गान और माहशहर प्रांतों में तटीय ठिकानों और नागरिक सुविधाओं को निशाना बनाया गया। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के अनुसार, दक्षिण-पश्चिमी ईरान के बंदर माहशहर पर भी हमले किया गया। आईआरजीसी ने कहा कि उसने इन हमलों के जवाब में पड़ोसी देशों में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया, जिसके बाद बहरीन और कुवैत में सायरन बजने लगे।
इस बीच, कुवैत के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसने रातभर में दो बैलिस्टिक मिसाइलों और 13 ड्रोन को मार गिराया। कतर ने बहरीन और कुवैत पर ईरान के हमलों की निंदा करते हुए कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय कानून और दोनों देशों की संप्रभुता का खुला उल्लंघन है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!