UP । Rang De Basanti । Lucknow University । Azadi from Fear: ‘रंग दे बसंती’ कैंपेन युवाओं को क्रिएटिव एक्सप्रेशन के लिए दे रहाप्लेटफार्म

UP । Rang De Basanti । Lucknow University । Azadi from Fear: ‘रंग दे बसंती’ कैंपेन युवाओं को क्रिएटिव एक्सप्रेशन के लिए दे रहाप्लेटफार्म

लखनऊ । स्वतंत्रता दिवस से पहले उत्तर प्रदेश में युवाओं को रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए एक मंच प्रदान किया गया है। इसके लिए ‘Rang De Basanti’अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के तहत आज  Lucknow University के निकट ग्रैफिटी वॉल कार्यक्रम आयोजित किया गया। शहर के कलाकारों ने माफिया-मुक्त और बदलते उत्तर प्रदेश की थीम पर सार्वजनिक भित्ति चित्र बनाए। इन चित्रों के माध्यम से 2017 से पहले के उत्तर प्रदेश और उसके बाद राज्य में हुए परिवर्तनों को दर्शाया गया।

दीवार पर कलाकारों ने अपने रंगों और कल्पनाशक्ति का उपयोग करते हुए कानून-व्यवस्था, आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए अवसरों के संदर्भ में राज्य में बने सकारात्मक माहौल को चित्रों के माध्यम से प्रदर्शित किया। युवा चित्रकार मनीष सरोज की पेंटिंग में 2017 से पहले माफिया शासन के कारण उत्तर प्रदेश की पीड़ा को व्यक्त किया गया, वहीं वर्तमान में हो रहे सकारात्मक बदलावों की तस्वीर भी प्रस्तुत की गई।

अभियान के तहत कल मुजफ्फरनगर में कॉमिक वितरण एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सांप्रदायिक सौहार्द पर आधारित एक मौलिक कॉमिक वितरित की जाएगी। इसके साथ ही स्कूलों में युवाओं के साथ संवाद भी आयोजित किए जाएंगे। 14 अगस्त को ‘रंग दे बसंती’ अभियान का गीत ‘Azadi from Fear’ लॉन्च किया जाएगा। इसमें रैप, संगीत और डिजिटल कला का संगम भी देखने को मिलेगा।

 (Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!