UP । PM । Deputy CM । Union of Journalist India: आगरा में केशव प्रसाद मौर्य का बयान – मीडिया लोकतंत्र की प्राणवायु, चौथे स्तंभ को सशक्त बनाने के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध

UP । PM । Deputy CM । Union of Journalist India: आगरा में केशव प्रसाद मौर्य का बयान – मीडिया लोकतंत्र की प्राणवायु, चौथे स्तंभ को सशक्त बनाने के लिए डबल इंजन सरकार प्रतिबद्ध

आगराः Agra में आयोजित नेशनल Union of Journalist India के दो दिवसीय राष्ट्रीय पत्रकार सम्मेलन के समापन अवसर पर UP के Deputy CM केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुआ। खंदारी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के जेपी सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा परिसर में वृक्षारोपण भी किया।

सम्मेलन में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली और राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों से आए पत्रकारों ने आधुनिक पत्रकारिता और उसके समक्ष मौजूद चुनौतियों पर मंथन किया। इस अवसर पर Deputy CM ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथे स्तंभ के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उसकी स्वतंत्रता तथा मजबूती लोकतंत्र की सफलता के लिए आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार चौथे स्तंभ को सशक्त बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। मीडिया को लोकतंत्र की प्राणवायु बताते हुए उन्होंने कहा कि यदि प्राणवायु को रोका जाएगा तो लोकतंत्र कमजोर हो जाएगा। वहीं समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सपा का इतिहास संतों और भक्तों का सम्मान करने का नहीं, बल्कि उनका अपमान करने का रहा है।

PM नरेन्द्र मोदी के 10 जून को सबसे लंबे समय तक PM पद पर रहने के गौरव का उल्लेख करते हुए श्री मौर्य ने कहा कि यह देश की जनता के आशीर्वाद का परिणाम है और भविष्य में भी नरेन्द्र मोदी देश का नेतृत्व करते रहेंगे।

(Input from PB Shabd)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!