UP । PM । CM । 18th BRICS Summit । Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: योगी आदित्यनाथ ने कहा ब्रिक्स समिट भारत के बढ़ते ग्लोबल लीडरशिप और दुनिया की भलाई के लिए कमिटमेंट को दिखाता है

UP । PM । CM । 18th BRICS Summit । Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability: योगी आदित्यनाथ ने कहा ब्रिक्स समिट भारत के बढ़ते ग्लोबल लीडरशिप और दुनिया की भलाई के लिए कमिटमेंट को दिखाता है

लखनऊ । UP के CM योगी आदित्यनाथ ने नई दिल्ली में 18th BRICS Summit के सफल समापन की सराहना करते हुए कहा कि भारत की अध्यक्षता में आयोजित यह शिखर सम्मेलन वैश्विक मंच पर देश की बढ़ती नेतृत्व क्षमता और विश्व के कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

एक्स पर पोस्ट करते हुए श्री आदित्यनाथ ने कहा कि माननीय PM श्री @narendramodi जी के सफल नेतृत्व में नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न ब्रिक्स शिखर सम्मेलन वैश्विक सहयोग, समावेशी विकास और ग्लोबल साउथ की सशक्त आवाज को नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क्षण साबित हुआ है।

भारत की अध्यक्षता में आयोजित यह शिखर सम्मेलन वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती नेतृत्व क्षमता और विश्व के कल्याण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का मजबूत प्रमाण है।

यह शिखर सम्मेलन एक मजबूत और समावेशी विश्व व्यवस्था के निर्माण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

भारत ने 12 और 13 सितंबर को “Building for Resilience, Innovation, Cooperation and Sustainability” विषय के तहत 18th BRICS Summit की मेजबानी की।

11 सदस्य देशों और 10 साझेदार देशों के नेताओं ने शिखर सम्मेलन में भाग लिया, साथ ही कुछ अंतरराष्ट्रीय संगठनों के प्रतिनिधि भी इसमें शामिल हुए। नई दिल्ली घोषणा को सर्वसम्मति से अपनाया गया।

घोषणा में वैश्विक शासन, आर्थिक सहयोग, व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, जलवायु परिवर्तन और अंतरराष्ट्रीय संस्थानों में सुधार सहित मुद्दों को शामिल किया गया है।

(Input from DD News)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!