UP । Minister of Tourism and Culture । Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026: 9 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान 2026 का आयोजन

UP । Minister of Tourism and Culture । Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026: 9 से 17 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान 2026 का आयोजन

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में 9 से 17 अगस्त के बीच Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026 का आयोजन चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रदेश के Minister of Tourism and Culture जयवीर सिंह ने बताया कि इस वर्ष 5 करोड़ झंडे फहराने का लक्ष्य है।

Har Ghar Tiranga Abhiyan 2026 में 6 से 8 अगस्त तक चलने वाले पहले चरण में स्कूलों की दीवारों और बोर्डों को तिरंगे से प्रेरित कलाकृतियां से सजाया जाएगा। 9 से 12 अगस्त के बीच होने वाले दूसरे चरण में प्रत्येक जनपद के तकनीकी संस्थानों में जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता आंदोलन पर आधारित प्रतियोगिता कराई जाएगी। इसके अलावा तिरंगा महोत्सव, तिरंगा मेले का आयोजन भी किया जाएगा।

तीसरे चरण में 13 से 15 अगस्त के बीच शिक्षण संस्थाओं में रैली आयोजित करायी जाएंगी। मेरठ, चौरी-चौरा, झांसी किला, बिठूर, रेजीडेंसी, बलिया, सुहेलदेव स्मारक पर 09-15 अगस्त तक विशेष आयोजन भी किये जाएंगे।

इस अभियान के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा 2 करोड़ झंडों का निर्माण किया जाएगा। वहीं 1 करोड़ झंडे शहरी क्षेत्र में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के समूहों के माध्यम से तैयार कराये जाएंगे।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!