प्रयागराज । UP के Dy CM केशव प्रसाद मौर्य दो दिवसीय दौरे पर प्रयागराज पहुंचे, जहां सर्किट हाउस में उन्होंने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने बताया कि वह International Yoga Day के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रयागराज आए हैं।
Dy CM ने कहा कि PM नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से योग को वैश्विक पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि United Nations में भारत की पहल के बाद आज पूरी दुनिया International Yoga Day मना रही है। यह भारत की एक बड़ी उपलब्धि है और योग के माध्यम से देश का गौरव विश्व भर में बढ़ा है।
राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग समाजवादी पार्टी के संपर्क में नहीं हैं, बल्कि आगामी चुनावों में पूरी समाजवादी पार्टी ही साफ हो जाएगी। वहीं, सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश मिश्रा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष ही नहीं, सभी लोग भाजपा के संपर्क में रहते हैं।
अयोध्या में दान राशि से जुड़ी कथित चोरी के मामले पर Dy CM ने कहा कि एसआईटी जांच कर रही है और जल्द ही सच्चाई सामने आ जाएगी।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!