लखनऊ । UP में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक Second Phase of Census शुरू होगा । इससे पहले 16 से 30 नवंबर तक स्वगणना करायी जायेगी।
इसको लेकर प्रदेश की Director of Census Operations and Chief Principal Census Officer शीतल वर्मा ने आज बताया कि जनगणना के पोर्टल पर 15 दिन के लिए स्वगणना की सुविधा की उपलब्ध होगी, जिसमें40 प्रश्न प्रत्येक व्यक्ति से पूछे जाएंगे।
उन्होंने बताया कि इसको घर पर बैठकर रिकॉर्ड किया जा सकता है। इसके बाद एक पिन जनरेट होगा, जिसे प्रगणक के साथ साझा करना होगा।
उन्होंने कहा कि यदि किसी को जनगणना से संबंधित कोई प्रश्न पूछना है, तो केन्द्रीय हेल्पलाइन 1855 पर फोन कर सकते हैं। यदि किसी प्रगणक या जनगणना कर्मचारी ने दुर्व्यवहार किया तो इसकी शिकायत भी इसी हेल्पलाइन पर की जा सकती है।
(Input from PB Shabd)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!