नई दिल्ली । UP में कई नदियां अभी भी उफान पर हैं और 24 जिले Flood से प्रभावित हैं। भारी बारिश के कारण हुए हादसों में कानपुर में चार लोगों और बदायूं में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
शाहजहांपुर जिले में गंगा रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। प्रशासन ने गर्रा तथा खखरा नदियों के किनारे तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी के कारण तटों का भारी कटाव हुआ है जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ है।
CM योगी आदित्यनाथ ने आज चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया एवं रामघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की तथा बेघर परिवारों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए। CM ने लोगों को आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।
इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के पूर्वी हिस्से में और अगले दो दिनों तक पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
उत्तर प्रदेश में कई नदियां अभी भी उफान पर हैं और 24 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। भारी बारिश के कारण हुए हादसों में कानपुर में चार लोगों और बदायूं में एक व्यक्ति की मौत हो गई।
शाहजहांपुर जिले में गंगा और रामगंगा नदियों का जलस्तर खतरे के निशान के करीब है। प्रशासन ने गर्रा और खखरा नदियों के किनारे तथा निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। श्रावस्ती जिले में राप्ती नदी के कारण तटों का भारी कटाव हुआ है और आवागमन भी प्रभावित हुआ है, विशेष रूप से श्रावस्ती में।
CM योगी आदित्यनाथ ने आज चित्रकूट में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया और रामघाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ प्रभावित 800 परिवारों को राहत सामग्री वितरित की साथ ही बेघर परिवारों को भूमि आवंटन प्रमाण पत्र भी प्रदान किए।
CM ने लोगों को आश्वासन दिया कि संकट की इस घड़ी में राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।इस बीच, मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक राज्य के पूर्वी हिस्से में और अगले दो दिनों तक पश्चिमी जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!