United Nations । WFP । El Nino: विश्व खाद्य कार्यक्रम ने आगाह किया कि एल नीनो से वैश्विक खाद्य असुरक्षा बढ़ने की आशंका

United Nations । WFP । El Nino: विश्व खाद्य कार्यक्रम ने आगाह किया कि एल नीनो से वैश्विक खाद्य असुरक्षा बढ़ने की आशंका

नई दिल्ली । विश्व खाद्य कार्यक्रम (WFP) ने चेतावनी दी है कि एक शक्तिशाली El Nino मौसमीय घटना अगले वर्ष के अंत तक संवेदनशील क्षेत्रों में लगभग 4.9 करोड़ और लोगों को तीव्र खाद्य असुरक्षा की स्थिति में धकेल सकती है।

United Nations की एजेंसी ने अपनी नवीनतम रिपोर्ट में कहा है कि अत्यंत शक्तिशाली El Nino की 81 फीसदी संभावना है। प्रशांत महासागर की सतही जल तापमान कम से कम 1982 के बाद से अपने उच्चतम स्तर पर है, जिससे यह 1950 के बाद का सबसे शक्तिशाली El Nino बन सकता है।

El Nino, प्रशांत महासागर के जल के समय-समय पर गर्म होने की एक प्रक्रिया है, जो वैश्विक मौसमीय पैटर्न को प्रभावित करती है। यह अक्सर दक्षिणी अफ्रीका में सूखे, एशिया में मानसून में देरी और दुनिया भर में अनियमित वर्षा से जुड़ा होता है।

WFP का अनुमान है कि तीव्र खाद्य असुरक्षा से प्रभावित लोगों की संख्या वैश्विक स्तर पर बढ़कर 27.4 करोड़ तक पहुंच सकती है।

(Input from PB Shabd)

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!