विश्व । United Nations Secretary-General एंतोनियो गुतारेस ने कहा है कि जो वैश्विक शक्तियां स्वयं अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन करती हैं, वे सुरक्षा परिषद में बैठती हैं। उन्होंने 15 सदस्यीय वैश्विक निकाय में सुधार पर जोर देते हुए कहा कि यह सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने शक्ति के पुनर्वितरण की आवश्यकता को भी रेखांकित किया।
श्री गुतारेस ने कहा कि ऐसी Security Council होना अस्वीकार्य है, जिसकी संरचना आज की दुनिया को प्रतिबिंबित करने के बजाय कई दशक पहले की दुनिया को दर्शाती है। उन्होंने यह बात United Nations General Assembly के 81वें सत्र के उच्च-स्तरीय सप्ताह के उद्घाटन से पहले विश्व मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कही।
ब्रिक्स समूह के बारे में श्री गुतारेस ने कहा कि दुनिया बदल रही है और नई शक्तियों का उदय हो रहा है। उन्होंने कहा कि शक्ति के इस पुनर्वितरण में जो एक बात आवश्यक है, वह बहुपक्षीय संस्थानों में सुधार है।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!