United Nations Secretary-General । Black Sea । Strait of Hormuz । Red Sea । Global Trade Routes: संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ग्लोबल ट्रेड रूट्स में खतरों के बीच कमर्शियल शिपिंग पर होने वाले हमलों को तुरंत रोकने की कि अपील

United Nations Secretary-General । Black Sea । Strait of Hormuz । Red Sea । Global Trade Routes: संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने ग्लोबल ट्रेड रूट्स में खतरों के बीच कमर्शियल शिपिंग पर होने वाले हमलों को तुरंत रोकने की कि अपील

नई दिल्ली । United Nations Secretary-General एंटोनियो गुटेरेस ने वाणिज्यिक जहाजरानी और नागरिक बुनियादी ढांचे पर हमलों को तत्काल रोकने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि संघर्षों के कारण Global Trade Routes पर खतरा मंडरा रहा है।

गुटेरेस ने सभी पक्षों से अंतरराष्ट्रीय कानून, जिसमें समुद्री कानून और अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून शामिल हैं, का सम्मान करने की अपील की। उन्होंने Black Sea, Strait of Hormuz and Red Sea में नागरिक जहाजों, बुनियादी ढांचे तथा नागरिक नाविकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बताया कि ओमान के पास एक तेल टैंकर को अज्ञात प्रक्षेप्य से निशाना बनाया गया। संगठन ने जहाजों को सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

इस बीच, अमेरिका ने कहा है कि ईरान की नाकेबंदी के तहत उसने 71 वाणिज्यिक जहाजों का मार्ग बदलवाया, तीन जहाजों को निष्क्रिय किया और दो जहाजों पर सवार होकर उनकी तलाशी ली।

वाशिंगटन ने ईरान के सैन्य और ऊर्जा क्षेत्रों से जुड़े करीब 60 संस्थाओं, व्यक्तियों और जहाजों पर भी प्रतिबंध लगाए हैं।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!