Union Textile Minister PM । MITRA । SGCCI: गिरिराज सिंह ने कहा टेक्सटाइल सेक्टर का लक्ष्य 2030 तक 350 बिलियन डॉलर का मार्केट बनाना है

Union Textile Minister PM । MITRA । SGCCI: गिरिराज सिंह ने कहा टेक्सटाइल सेक्टर का लक्ष्य 2030 तक 350 बिलियन डॉलर का मार्केट बनाना है

नई दिल्ली । Union Textile Minister गिरिराज सिंह ने नए उद्यमियों से आगे आने और तकनीकी वस्त्रों की वैश्विक मांग में तेजी से हो रही वृद्धि का लाभ उठाने का आह्वान किया है।

श्री सिंह ने आज सूरत में दक्षिण गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (SGCCI) द्वारा आयोजित एक परामर्श कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सूरत को देश के उभरते आर्थिक केन्द्र के रूप में वर्णित किया।

मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि विकसित भारत के दृष्टिकोण को साकार करने में वस्त्र उद्योग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि पीएम मित्र (PM MITRA) योजना एवं उत्पादन-आधारित प्रोत्साहन (PLI) योजना जैसी सरकारी पहल सूरत में परिधान निर्माण तथा ब्रांडेड वस्त्रों के विनिर्माण में व्यापक बदलाव लाने वाली वृद्धि को गति देंगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2030 तक भारतीय वस्त्र क्षेत्र के लिए 350 अरब डॉलर का बाजार आकार हासिल करने के लक्ष्य को प्राप्त करने में ये उपाय महत्वपूर्ण होंगे।

(Input from News on Air)

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!