Union Territory of Ladakh । Population Enumeration । Self-Enumeratio: जनगणना 2027 के लिए लद्दाख में आज से डिजिटल सेल्फ-एन्यूमरेशन हो रहा शुरू

Union Territory of Ladakh । Population Enumeration । Self-Enumeratio: जनगणना 2027 के लिए लद्दाख में आज से डिजिटल सेल्फ-एन्यूमरेशन हो रहा शुरू

लद्दाख । पूरे Union Territory of Ladakh  में सितंबर में Population Enumeration, जनगणना 2027 के दूसरे चरण, का आयोजन किया जाएगा, जिसके लिए आज से Self-Enumeratio  की शुरुआत हो गई है। केंद्र शासित प्रदेश में स्व-गणना 17 से 31 अगस्त तक निर्धारित की गई है।

लद्दाख देश का पहला केंद्र शासित प्रदेश होगा, जो जनगणना 2027 की प्रक्रिया पूरी करेगा। यहां जनसंख्या गणना 1 से 30 सितंबर तक निर्धारित है। लद्दाख की पूर्ण कवरेज के लिए लगभग 637 गणना ब्लॉक (ईबी) बनाए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के मुख्य प्रधान जनगणना अधिकारी एवं जनगणना संचालन निदेशक अमित शर्मा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि क्षेत्र में कठोर सर्दियों की परिस्थितियों, दुर्गम भू-भाग और लद्दाख की सीमित पहुंच को देखते हुए सितंबर का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।

Population Enumeration में जनसंख्या वितरण, जनसांख्यिकीय संरचना, शिक्षा, आर्थिक गतिविधियों, प्रवासन, दिव्यांगता, भाषा, प्रजनन क्षमता और जनसंख्या की अन्य विशेषताओं से संबंधित विस्तृत जानकारी एकत्र की जाएगी।

जनगणना 2027 डिजिटल तरीके से आयोजित की जा रही है। इसके पहले चरण के तहत मकान सूचीकरण कार्य 1 से 30 जून तक पूरा किया गया। पहले चरण में 100 फीसदी डिजिटल डेटा संग्रह हासिल किया गया।

(Input from News on Air)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!