नई दिल्ली । Union Minister of Youth Affairs and Sports डॉ. मनसुख मांडविया ने Glasgow में आयोजित Commonwealth Games मंत्रियों की बैठक के अवसर पर राष्ट्रमंडल की निर्वाचित महासचिव शर्ली अयोरकोर बोट्चवे से मुलाकात की।
बैठक के दौरान डॉ. मांडविया ने खेलो भारत नीति और अस्मिता लीग सहित भारत में खेल क्षेत्र में किए गए परिवर्तनकारी सुधारों की जानकारी दी।
उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ये दोनों पहल जमीनी स्तर पर खेलों को सशक्त बना रही हैं, लैंगिक समावेशन को बढ़ावा दे रही हैं और पूरे देश में खेल उत्कृष्टता के नए अवसर तैयार कर रही हैं।
दोनों नेताओं ने वर्ष 2030 के Commonwealth Games की मेजबानी की भारत की तैयारी के मद्देनज़र खेल साझेदारी को और मजबूत करने तथा व्यापार और निवेश के नए अवसरों को बढ़ावा देने के लिए Commonwealth Games की विशेषताओं का लाभ उठाने पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।
(Input from News on Air)
Comments ( 0)
Leave a Comment
No comments yet. Be the first to comment!