Union Minister of State for Petroleum and Natural Gas । OMCs । LPG refill booking interval: शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी रिफिल बुकिंग का अंतराल 25 दिन समान रहेगा

Union Minister of State for Petroleum and Natural Gas । OMCs । LPG refill booking interval: शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में एलपीजी रिफिल बुकिंग का अंतराल 25 दिन समान रहेगा

नई दिल्ली । Union Minister of State for Petroleum and Natural Gas सुरेश गोपी ने आज कहा कि केन्द्र ने तेल विपणन कंपनियों (OMCs) को शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में संशोधित LPG refill booking interval 25 दिनों को तत्काल समान रूप से लागू करने को कहा है।

श्री गोपी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि वर्तमान में एलपीजी आपूर्ति की स्थिति में सुधार और रिफिल बैकलॉग में उल्लेखनीय कमी को देखते हुए केन्द्र सरकार ने इस प्रतिबंध में ढील दी है।

उन्होंने कहा कि अब सभी घरेलू एलपीजी उपभोक्ता, चाहे वे शहरी हों या ग्रामीण, 25 दिनों के अंतराल पर रिफिल बुक कर सकते हैं। मंत्री ने अपनी पोस्ट में पेट्रोलियम मंत्रालय द्वारा OMCs को जारी पत्र की एक प्रति भी साझा की, जिसमें इस बदलाव को तत्काल लागू करने को कहा गया है।

मध्य पूर्व संघर्ष के बाद एलपीजी आपूर्ति पर दबाव के कारण रिफिल बुकिंग का अंतराल शहरी क्षेत्रों में 25 दिन और ग्रामीण क्षेत्रों में 45 दिन था।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!