Union Minister of Home Affairs and Minister of Cooperation । NUCFDC । MoU: गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सहकारी बैंकों को राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम से जुड़ने का किया आग्रह

Union Minister of Home Affairs and Minister of Cooperation । NUCFDC । MoU: गृह मंत्री अमित शाह ने सभी सहकारी बैंकों  को राष्ट्रीय शहरी सहकारी वित्त एवं विकास निगम से जुड़ने का किया आग्रह

मंबई । Union Minister of Home Affairs and Minister of Cooperation अमित शाह ने देश के सभी सहकारी बैंकों से National Urban Cooperative Finance and Development Corporation (NUCFDC) में शामिल होने का आग्रह किया है। यह निगम देश के सहकारी बैंकों का एक छत्र संगठन है।

उन्‍होंने मुंबई के फोर्ट क्षेत्र में NUCFDC के नए कार्यालय परिसर का उद्घाटन करने के बाद यह बात कही। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह संगठन अपनी सेवाओं को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और विश्वसनीय बनाकर शहरी बैंकिंग क्षेत्र में परिवर्तन लाएगा।

श्री अमित शाह ने कहा कि समृद्धि प्राप्त करने के लिए केवल पूंजी बाजार ही पर्याप्त नहीं होगा। स्वरोजगार की एक समानांतर प्रणाली भी विकसित की जानी चाहिए, और इस संबंध में शहरी सहकारी बैंकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने कहा कि सहकारी बैंकों का उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं है, बल्कि लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करना है। श्री अमित शाह ने कहा कि संगठन का मुख्यालय जल्द ही दिल्ली से महाराष्ट्र स्थानांतरित किया जाएगा, क्योंकि महाराष्ट्र, गुजरात, गोवा और कर्नाटक मिलकर भारत के 70 फीसदी शहरी सहकारी बैंकों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

श्री अमित शाह की उपस्थिति में NUCFDC और राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय ने एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने 'बैंक इन ए बॉक्स' पहल, सुरक्षा संचालन केन्द्र और कई संबंधित सेवाओं का शुभारंभ किया।

श्री अमित शाह ने एक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया और कार्यक्रम में छह सहकारी बैंकों के प्रतिनिधियों को सम्मानित भी किया।

(Input from PB Shabd)

 

 

Sanjay Sharan

Sanjay Sharan

I am senior editor of this News Portal. Me and my team verify all news with trusted sources and publish here.

Comments ( 0)

Leave a Comment

No comments yet. Be the first to comment!